यू ट्यूबर Carry Minati के बिग बॉस 14 में शामिल होने की खबर की सच्चाई जानिए क्या है पूरा मामला

कलर्स के फेमस शो Bigg Boss 14 के प्रीमियर की डेट नजदीक आने के साथ ही इसमें शामिल होने वाले contestants के नामो को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है| इस साल बिग बॉस का प्रीमियर 3 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा एवं शो के होस्ट हर बार की तरह सलमान खान ही रहेंगे| Bigg Boss 14 Contestants को लेकर अभी तक कई नाम चर्चा में है जिनमे प्रमुख है तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दया बेन aka दिशा वाकाणी, साथी ही निया शर्मा एवं जैस्मिन भसीन का नाम|

इन सब  चर्चाओं के बीच में अब YouTuber CarryMinati aka Ajey Nagar का नाम भी सामने आ रहा है की इस बार वे भी बिग बॉस शो का हिस्सा बन सकते है| इसके अलावा कुछ अन्य यू ट्यूबर्स के भी इस बार शो में शामिल होने की सम्भावना जताई जा रही है| हालाँकि अभी तक मेकर्स द्वारा किसी भी contestant के नाम को लेकर कोई ऑफिशिअल घोषणा नहीं की गयी है| Bigg Boss 14 में शामिल होने को लेकर  YouTuber Ajey Nagar ने भी अभी तक अपना कोई स्टेटमेंट नहीं जारी किया है|

केरी मिनाटी You Tube पर Roasting Videos के लिए जाने जाते है एवं अब तक वे कई लोगो को अपने ही अंदाज में रोस्ट कर चुके है| इससे पहले एक वीडियो में उन्होंने Bigg Boss शो को लेकर भी एक रोस्टिंग वीडियो बनाया था| हाल ही में YouTube vs TikTok controversy में भी CarryMinati को काफी लोकप्रियता मिली|

जिसके बाद से ही उनके इस बार शो (CarryMinati in Bigg Boss 14)  में शामिल होने की खबरे सामने आ रही है| कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा है की केरीमिनाटी को अन्य कुछ यू ट्यूबर्स के साथ  मुंबई के होटल में शो का हिस्सा बनने के लिए कोरोना के चलते Quarantine कर दिया गया है|

इन सब बातो के बीच The Khabri नाम के twitter अकाउंट ने आज अपनी पोस्ट में दावा किया की CarryMinati अपने घर पर ही है एवं उन्हें किसी होटल में quarantine नहीं किया गया है|

साथ ही ट्वीट में यह भी कहा गया है की CarryMinati Bigg Boss 14 में नहीं जा रहे है|   वैसे केरी मिनाटी के फैन्स उनके शो में जाने को लेकर काफी एक्साइटेड थे| ऐसे में जैसे ही इस खबर की ऑफिशियल पुष्टि होगी हम आपको अपडेट करेंगे|

यह भी पढ़े-

Bigg Boss 14: These two TV actresses can be this season contestants

Bigg Boss 14: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम Disha Vakani aka Dayaben बन सकती है इस बार शो का हिस्सा

Leave a Comment